बेंगलुरु के एक पीजी में बिहार की लड़की की गला काट कर हत्या कर दी गई

बिहार की 22 वर्षीय लड़की कृति कुमारी की कोरमंगला में उसके पीजी के कमरे के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार रात की है|

पुलिस के मुताबिक, लड़की बुधवार को मृत पाई गई और उसकी गर्दन कटी हुई थी। कीर्ति एक निजी कंपनी में काम करती थी और कोरमंगला में वीआर लेआउट के एक आवास में रहती थी।

बताया गया है कि रात करीब 11 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके पीजी आवास में घुस आया। उस आदमी के हाथ में चाकू भी था| उसने कृति पर उसके तीसरी मंजिल के कमरे के पास हमला किया और अंततः उसकी गला काट कर हत्या कर दी।

पुलिस घटना के बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।यह भी आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात व्यक्ति मृतक का परिचित हो सकता है।दक्षिण पूर्व डिवीजन की डीसीपी सारा फातिमा ने कहा, “एक आरोपी उस आवास में घुसा जहां वह रह रही थी, और उसका गला काट दिया, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हम हत्या के पीछे के मकसद की जांच कर रहे हैं। आरोपी की पहचान कर ली गई है और हम उसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।”