अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अयोध्या में बेटी और पति संग किए राम लला के दर्शन

बाॅलीवुड से हाॅलीवुड अभिनेत्री बनीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या में हैं। उनके साथ उनकी बेटी मालती मैरी भी थीं। तीनों को सुरक्षा घेरे में अयोध्या हवाई अड्डे पर उनकी कार तक ले जाया गया। जिसके बाद उन्होंने राम लला के दर्शन किए।

अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन के दौरान प्रियंका पीली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मालती गुलाबी रंग में मनमोहक लग रही थी। निक ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ मंदिर में दर्शन के लिए कुर्ता पहना था।

बता दें कि 22 जनवरी, 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन होने पर एक्ट्रेस शहर में नहीं थे। जिसके बाग अब जब वह भारत वापिस लौटीं तो राम लला का आशीर्वाद लेने अयोध्या पहुंची। प्रियंका, निक और मालती की कई अंदरूनी तस्वीरें मंदिर के पुजारी प्रदीप दास द्वारा पोस्ट की गईं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास, पति और गायक निक जोनास और उनकी बेटी मालती मैरी जोनास ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा की।