कभी विकेटकीपर बनना चाहते थे Mitchell Starc, अब बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

आईपीएल 2024 ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क पर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा दांव लगा है। हार्दिक पांड्या को रिलीज करने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने आखिरकार अपनी तेज गेंदबाजी को दमदार बनाने के लिए मिशेल स्टार्क पर 24.75 करोड़ का दाव लगाया है। स्टार्क के लिए मुख्य टक्कर गुजरात और केकेआर में रही थी। गुजरात भी इस स्टार प्लेयर को लाने के लिए अंत तक बोली पर अड़ी रही लेकिन अंत में कोलकाता बाजी मारने में सफल रही।

लंबे, दुबले-पतले मिशेल स्टार्क जब 14 साल के थे तो वह विकेटकीपर बनने के लिए मैदान पर उतरे थे। तब क्लब कोच ने उनकी कद-काठी के हिसाब से उन्हें गेंदबाजी करने की सलाह दी। उन्होंने उन्हें विकेटकीपिंग छोड़कर गेंदबाजी की प्रेक्टिस करवानी शुरू कर दी थी। कुछ ऐसा ही एमआरएफ के टैलेंट सर्च आपरेशन में तीन दशक पहले भी हुआ था। जब न्यूजीलैंड के धुरंधर डेनिस लिली ने एक 14 साल के लड़के को गेंदबाज छोड़कर बल्लेबाजी के लिए कहा था। वह प्लेयर बाद में सचिन तेंदुलकर के रूप में जाना गया।

स्टार्क पर सबसे पहली बोली दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई थी। इसके बाद मुंबई इंडियंस भी इस वार में कूद गई। दोनों फ्रेंचाइजियां इस बोली को 9.60 करोड़ तक ले गईं जहां से दिल्ली और मुंबई दोनों पीछे हट गईं। कोलकाता ने बोली 9.80 से शुरू की। इसके बाद गुजरात टाइटंस भी बोली में कूद गई। दोनों अंत तक सलाह मशविरा करते दिखे। कोलकाता की ओर से जहां गौतम गंभीर स्टार्क के लिए आश्वस्त दिख रहे थे तो वहीं, गुजरात के लिए आशीष नेहरा ने भी प्रबंधन को प्रभावित करने में लगे रहे। आखिरी 24.75 करोड़ पर खत्म हुई