दिल्ली-एनसीआर, आगरा, लखनऊ, मुजफ्फरनगर में लू का प्रचंड कहर!

Heatwave 2026: सावधान रहें, लू का कहर! 41-45°C तक गर्मी

दिल्ली-एनसीआर सहित आगरा, लखनऊ और मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश का बढ़ता तापमान बेचैनी बढ़ा रहा है. दिन में तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. 18-20 अप्रैल दिन शनिवार को दिल्ली-एनसीआर और मुजफ्फरनगर में अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है जबकि 21 से 24 अप्रैल तक तापमान 43-45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

आगरा और लखनऊ में भी स्थिति लगभग इसी तरह रहेगी – दिन में 42-44°C और रातें भी गर्म, न्यूनतम तापमान 27-30°C के बीच। रातें गर्म होने से नींद में दिक्कत हो सकती है। आसमान साफ रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं है। हवा हल्की चलेगी, जिससे लू (हीटवेव) की स्थिति बनी रहेगी, खासकर दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच।

दिल्ली-एनसीआर, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, आगरा, मथुरा, लखनऊ और मुजफ्फरनगर में IMD की ओर से हीटवेव की चेतावनी जारी रहने की संभावना है। इस हफ्ते तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री ऊपर रह सकता है। 20 अप्रैल के बाद कुछ दिनों में 1-2 डिग्री की मामूली गिरावट संभव है, लेकिन कुल मिलाकर भीषण गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा। उमस कम रहेगी लेकिन तेज धूप और सूखी गर्म हवाएं स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।

खास सावधानियां:

विशेषज्ञों की सलाह है कि दोपहर 12 से 4 बजे तक जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें. बाहर जाने से पहले खूब पानी पिएं, गर्मी में नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी और ओआरएस शरीर का तापमान ठीक रखता है. हल्के सूती कपड़े पहनें, सिर ढककर रखें और छाता या टोपी का इस्तेमाल करें. फिलहाल मौसम का मिज़ाज बदल रहा है तपिश बढ़ेगी और अब गर्मी अपने चरम पर रहने का अनुमान है.