दिल्ली में एक बार फिर बड़ा बाढ़ का खतरा, हथिनीकुंड बैराज के खोलें गए 18 गेट

हरियाणा के यमुनानगर के हथिनी कुंड बैराज पर पानी का लेवल एक बार फिर बड़ने लगा है। पहाड़ों में हो रही बारिश के कारण यहां पानी बढ़ता जा रहा है। शनिवार को 11 बजे हथिनी कुंड बैराज में पानी का लेवल बढ़कर 2 लाख 23 हजार क्यूसेक था। वहीं एक घंटे बाद ही 12 बजे यह 2 लाख 40 हजार 825 क्यूसेक पर पहुंच गया।

गेज रीडर शेर सिंह का कहना है कि आज सुबह से ही पहाड़ों पर भारी बारिश हो रही है। इसी कारण पहाड़ों से पानी आ रहा है।इसलिए यमुना का जलस्तर हर घंटा मापा जा रहा है। आज सुबह 11:00 बजे बैराज पर जलस्तर 2 लाख 23 हजार 54 क्यूसेक पानी का था। इसके बाद 12 बजे यह बढ़ कर 2 लाख 40 हजार 825 क्यूसेक पहुंच गया है। अब पानी को आगे यमुना नदी में छोड़ दिया गया है।