लाल किले पर अलग अंदाज में नजर आए पीएम मोदी, इस बार पहना बहुरंगी साफा

देश आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके लालकिले की प्रचीर से तिंरगा फहराया। पीएम मोदी ने इससे पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकिले पर 10वीं बार झंडा फहराया। आजादी के इस अमृत महोत्सव में PM मोदी तिरंगे के रंग में रंगे नजर आए। 77वां स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर पीएम मोदी सफेद कुर्ता और चूड़दार के साथ बहुरंगी राजस्थानी बांधनी प्रिंट का साफ़ा पहने नजर आए।

प्रधानमंत्री मोदी 2014 से हर स्वतंत्रता दिवस पर रंगीन साफ़ा पहनते रहे हैं। उन्होंने इस बार भी इस परंपरा को बरकरार रखा। उन्होंने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की धारियों वाला सफेद रंग का साफ़ा पहना था। पारंपरिक कुर्ता और चूड़ीदार पायजामे के ऊपर नीले रंग का जैकेट तथा काले रंग के जूते पहने, प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और लगातार नौवीं बार देश को संबोधित किया था। इससे पहले 75वें स्वतंत्रा दिवस पर मोदी ने धारीदार केसरिया साफ़ा पहना था।