गले मिले और दूर किए गिले शिकवे, आखिरकार खत्म हो ही गया विराट और नवीन की वॉर

विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच आईपीएल 2023 में हुई लड़ाई कौन भूल सकता है। विराट आरसीबी और नवीन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे थे। लखनऊ के ईकाना स्टेडियम पर दोनों खिलाड़ियों के बीच जमकर बहस हुई। मैच के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी मिल रहे थे, तब नवीन ने विराट का हाथ मोड़ दिया था। इसके बाद विराट के फैंस नवीन पर टूट पड़े थे। नवीन ने भी सोशल मीडिया के जरिए नाम लिए बिना विराट पर निशाना साधा। जब भी विराट फेल होते या आरसीबी को हार मिलती तो नवीन आम की फोटो शेयर करते थे। अब करीब 6 महीने बाद दोनों ही खिलाड़ी के बार फिर आमने सामने आए।

वर्ल्ड कप 2023 में भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला गया। इस मैच में विराट कोहली और नवीन उल हक का आईपीएल विवाद के बाद पहली बार आमना सामना हुआ।

विराट कोहली भारत के लिए ईशान किशन के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे। विराट के आते ही नवीन उल हक बॉलिंग अटैक पर आ गए। इस दौरान मैदान पर लगातार विराट-विराट की आवाज गूंज रही थी।

फैंस लगातार विराट-विराट के नारे लगा रहे थे। विराट कोहली ने इसके बाद फैंस को शांत करने का इशारा किया। यहीं से दोनों के बीच सुलह होने की शुरुआत हुई।

विराट कोहली और नवीन उल हक ने इसके बाद एक दूसरे को गले लगाया। दोनों खिलाड़ी इस दौरान लगातार हंस रहे थे। इसके साथ ही आईपीएल में शुरू हुए विवाद का चैप्टर खत्म हो गया।