‘विराट, विराट…’, 49वां शतक लगाते ही किंग कोहली के नाम से गूंज उठा ईडन गार्डन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईंडन गार्डन में विश्वकप का 37वां मुकाबला खेला गया। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रनों से हराकर विश्वकप में अपने अजेय अभियान को जारी रखा। इस बीच ईंडन गार्डन में विराट कोहली ने यादगार पारी खेली। विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 49वां शतक बनाकर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। विराट ने 121 गेंदों ने नाबाद 101 रन बनाए। कोहली की विराट पारी की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 326 रनों का स्कोर रखा।

विराट कोहली जब 99 रनों पर खेल रहे थे। स्टेडियम में विराट-विराट के नारों से गूंज उठा। विराट ने कवर की तरफ गेंद को खेलकर 1 रन के साथ ही अपना शतक पूरा किया। बर्थडे बॉय की इस पारी को दर्शक कैमरे में रिकॉर्ड करते नजर आए। इतना ही नहीं दर्शकों ने विराट को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। मैदान विराट-विराट के नारों से गूंज उठा। दर्शकों ने ताली बजाकर विराट की इस उपलब्धि पर अभिवादन किया। बता दें कि विराट का आज यानी 5 नवंबर को 35वां जन्मदिन भी था।