सुलगते बंगाल में अराजक तत्वों का तांडव! जिम्मेदार कौन?

पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही शुरू हुई टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच की झड़प अब हिंसक रूप ले चुकी है. बीजेपी की जीत के बाद यहां भी बुलडोजर का कहर टीएमसी ऑफिस पर बरपा. कोलकाता न्यू मार्केट में मंगलवार रात भीड़ ने टीएमसी के पार्टी ऑफिस को बुलडोजर से गिरा दिया जिससे आस-पास की दुकानों को भी काफी नुकसान पहुंचा है.

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 4 लोगों की हत्या हुई। इनमें भाजपा और TMC के 2-2 कार्यकर्ता शामिल हैं। BJP ने उत्तर 24 परगना और हावड़ा में अपने दो कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप TMC पर लगाया है. वहीं TMC ने भाजपा पर कोलकाता और बीरभूम में उसके दो पार्टी सदस्यों की हत्या करने की बात कही है.

नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली स्थित बामनघेरी इलाके में मंगलवार रात गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमला हुआ। उपद्रवियों ने फायरिंग की, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. नैजाट थाने के प्रभारी और एक कांस्टेबल को गोली लगी है। हमले में तीन पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल के दो जवान घायल हो गए। सभी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

चुनाव आयोग हुआ सख्त

राज्य के अधिकारियों और केंद्रीय बलों- को सतर्क रहने तथा किसी भी अप्रिय घटना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

ममता बनर्जी की सुरक्षा हटी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर की सुरक्षा हटा दी है. ममता बनर्जी के घर के बाहर लगा बैरिकेड भी हटा जिया गया है. हालांकि अभिषेक TMC महासचिव और डायमंड हार्बर सीट से सांसद हैं इसलिए उनकी Z कैटेगरी सुरक्षा पहले की तरह बहाल रहेगी।