तहसील बार के वार्षिक चुनाव में विभिन्न पदों पर हुआ पर्चा दाखिल

रामनगर। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किया। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एल्डर्स कमेटी की देखरेख में यह प्रक्रिया पूरी हुई। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और इच्छुक प्रत्याशी नाम वापसी कर सकेंगे।

एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष राकेश कांत मिश्र ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार दीक्षित, जगदम्बा सिंह, मान सिंह और वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने नामांकन किया है।

  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार निगम मैदान में हैं।
  • उपाध्यक्ष प्रथम पद के लिए राम प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष द्वितीय पद के लिए राघवेन्द्र सिंह, और उपाध्यक्ष तृतीय पद के लिए मुकेश कुमार शुक्ला व लक्ष्मी नारायण यादव ने पर्चा दाखिल किया।
  • महामंत्री पद के लिए अशोक कुमार उपाध्याय, कमलापति तिवारी, लव कुमार पाठक और सुरेश चंद्र मिश्र मैदान में हैं।
  • संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद पर अमित कुमार त्रिवेदी, संयुक्त मंत्री (प्रवक्ता) पद पर गौरव शुक्ला, और संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) पद के लिए संदीप दीक्षित ने नामांकन किया है।
  • कोषाध्यक्ष पद के लिए उत्तम सिंह और प्यारे लाल मिश्र के बीच मुकाबला होगा।
  • वरिष्ठ सदस्य पद पर उमेश चंद्र वर्मा, दीपक कुमार श्रीवास्तव और सुशील कुमार ने नामांकन किया है।
  • सदस्य कनिष्ठ पद के लिए आदित्य कुमार तिवारी, ओम कुमार, लवकेश कुमार शुक्ला, विनोद कुमार यादव, विनय कुमार सिंह और विपिन कुमार सिंह ने पर्चा दाखिल किया।

चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने में अधिवक्ता राम कुमार सोनी, मानिक चंद्र, सुनील सिंह और गौरीशंकर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बुधवार को दोपहर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी, इसके बाद नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।