
लखनऊ।
राजधानी लखनऊ में आज गृहमंत्री अमित शाह का बहुप्रतीक्षित दौरा होने जा रहा है। इस दौरान वे प्रदेश भर के चयनित 60,244 नव नियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह आयोजन लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयोजित किया गया है, जहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
गृहमंत्री के दौरे से पहले प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आयोजन की तैयारियों का बारीकी से जायज़ा लिया। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
गौरतलब है कि यह नियुक्ति अभियान उत्तर प्रदेश पुलिस में रिक्त पदों को भरने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इसके जरिए प्रदेश में कानून व्यवस्था को और सशक्त बनाने की मंशा जताई जा रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई गणमान्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी भी संभावित है।