UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यानी UPPRPB ने 2025-26 के लिए भर्ती कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में सबसे बड़ी भर्ती कॉन्स्टेबल पदों पर होगी, जहाँ 22 हज़ार से ज़्यादा पदों पर आवेदन मंगाए जाएंगे। साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर और सहायक रेडियो परिचालक पदों पर भी भर्ती होगी। तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि इस भर्ती कैलेंडर में क्या खास है।
UP Police: UPPRPB ने 2025-26 भर्ती कैलेंडर जारी किया
यूपीपीआरपीबी ने बताया कि 22,605 पदों पर पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती होगी। इस भर्ती का विज्ञापन नवंबर 2025 में जारी किया जाएगा। इसके तुरंत बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह भर्ती लंबे समय से इंतज़ार कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है।
कॉन्स्टेबल भर्ती हमेशा से यूपी की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक रही है। कॉन्स्टेबल भर्ती के अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1,153 पदों पर भी भर्ती होगी। वहीं सहायक रेडियो परिचालक के 44 पदों पर भी चयन होगा। तकनीकी पदों की भर्ती से पुलिस विभाग में टेक्नोलॉजी और संचार व्यवस्था को मजबूत करने का लक्ष्य है।
भर्ती कैलेंडर जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों में जोश देखने को मिल रहा है। परीक्षा की प्रक्रिया लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के जरिए पूरी होगी। अभ्यर्थियों का कहना है कि यह भर्ती उनके लिए रोजगार का बड़ा मौका है।हम लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे, अब तैयारी में पूरी ताकत झोंक देंगे। तो यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड का कैलेंडर जारी हो चुका है।नवंबर में कॉन्स्टेबल के 22,605 पदों का विज्ञापन आएगा।
कंप्यूटर ऑपरेटर और सहायक रेडियो परिचालक पदों पर भी भर्ती होगी। अब लाखों युवाओं की नज़र इस पर टिकी है।बड़ा सवाल यही है, क्या भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी हो पाएगी, और क्या मेहनती अभ्यर्थियों को इस बार उनकी मेहनत का सही फल मिलेगा? जवाब आने वाले महीनों में सामने होगा।
- खेत में पानी के पाइप को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने की कार्रवाई
- चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाली धारा 16 पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
- अमेरिकी मिडटर्म चुनाव 2026: ट्रंप को बड़ा झटका, सीनेट और हाउस में डेमोक्रेट्स का बहुमत
- अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव: 25% नियमित सैनिक बनेंगे, 75% को 2 साल का अतिरिक्त सेवा मौका
- IND vs NZ 1st ODI: 4 नवंबर को ऑकलैंड में पहला मुकाबला, जानें प्लेइंग-11 और फ्री लाइव टेलीकास्ट की जानकारी