कैनरा बैंक के बाहर रुपयों को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, सभासद पति समेत दो लोग घायल, वीडियो वायरल

हाथरस।सदर कोतवाली क्षेत्र के सर्कुलर रोड स्थित कैनरा बैंक के बाहर मंगलवार को दो पक्षों के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर जमकर मारपीट हो गई। घटना के दौरान बीच सड़क पर हाथापाई और डंडों से मारपीट हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 26 के सभासद के पति चंदन भी मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए। बताया जा रहा है कि पहले उनके पिता से चक्की बाजार के कुछ लोगों ने विवाद किया, जिन्हें बचाने आए चंदन भी इस मारपीट में शामिल हो गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घायलों ने तुरंत कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस मामले की जांच जारी रखी है।