एत्मादपुर बूथ संख्या 474पर मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस

एत्मादपुर।पूरे प्रदेश एवं महानगर के निर्देश अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती का कार्यक्रम एत्मादपुर विधानसभा के गांव नगला महा सिंह में मंदिर श्री राधा कृष्ण जी महाराज के मंदिर पर बूथ संख्या 474 पर बूथ अध्यक्ष देवदत्त सिंह ने कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म जयंती के उपलक्ष में मुख्य अतिथि एवं सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे एत्मादपुर ब्लॉक प्रमुख इति सिंह पति प्रतिनिधि डॉ अवधेश सिंह ने एक तुलसी का पौधा लगाकर सभी ग्राम वासियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। इस कार्यक्रम के दौरान बरहन मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास ब्लॉक , राजू शर्मा, रमाकांत शर्मा ,नत्थी लाल , महेश प्रधान , सुखदेव ,भोला, प्रदीप उर्फ पप्पू प्रधान , पूर्व प्रधान शेर सिंह, ब्लॉक प्रमुख कैंप कार्यालय प्रभारी मेघ सिंह बौद्ध एवं सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।