खेरागढ़ में मिशन शक्ति अभियान के तहत कन्या पूजन एवं गोद भराई कार्यक्रम सम्पन्न

खेरागढ़, 30 सितंबर 2025 – खेरागढ़ विकास खण्ड सभागार में मंगलवार को दोपहर 12 बजे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कन्या पूजन, कन्या भोज एवं महिलाओं की गोद भराई की गई।

खंड विकास अधिकारी सुष्मिता यादव ने इस अवसर पर उपस्थित कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद और भोजन कराया। इसके उपरांत खंड विकास अधिकारी ने बच्चों को उपहार वितरित किए। इसी क्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित की गई, जिसमें खंड विकास अधिकारी द्वारा महिलाओं का तिलक कर गोद भराई की गई और उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सीडीपीओ उमा सक्सेना, एडीओ पंचायत दीवान सिंह, एडीओ आईएसबी वीरेंद्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी डरेलाल, विजयवीर सिंह, शशि शेखर दुबे, राहुल, अंतरिक्ष, एडीओ समाज कल्याण देवेश राजपूत, एपीओ इमरान अहमद, धर्मेन्द्र, राघवेन्द्र, महेश सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और कन्याओं के सशक्तिकरण के साथ ही समाज में उनका सम्मान बढ़ाना और बच्चों एवं गर्भवती माताओं के कल्याण हेतु जागरूकता पैदा करना था। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने कन्याओं एवं महिलाओं के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की और मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।