
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर लखनऊ केंद्रीय जेल में बंदी द्वारा जानलेवा हमला किया गया। जेल के भीतर ही एक अन्य बंदी ने कैंची का उपयोग कर उनके सर पर हमला किया, जिससे गंभीर चोटें आईं। घायल मंत्री के सिर पर 10 से अधिक टांके लगे। हालाँकि कैची से वार की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने तुरंत मेडिकल टीम बुलाकर उनका इलाज शुरू किया। फिलहाल सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हमलावर बंदी को अलग से नजरबंद किया गया है। घटना के बाद जेल में तनाव की स्थिति है, जबकि अधिकारियों ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।