
भटनी, देवरिया, 4 अक्टूबर 2025।
स्थानीय नगर पंचायत के सोनारी गली की ओर से शनिवार को माँ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्ति के साथ हिस्सा लिया। आदि शक्ति जगदंबा की सवारी नगर के गांधी चौक से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग, विकास चौक, रेलवे कॉलोनी, रामलीला मैदान होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। गाजे-बाजे, डीजे की धुन और जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने रास्ते में जगह-जगह आरती की थाल सजाकर माँ की आरती उतारी और प्रसाद वितरण किया।
नगर भ्रमण के बाद माँ दुर्गा की प्रतिमा को छोटी गंडक नदी पुल पर ले जाकर वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक विधि-विधान के साथ विसर्जित किया गया। भक्तों ने नम आंखों से माँ को विदा किया और अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की। इस दौरान हजारों श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए माँ के जयकारे लगाते नजर आए।
पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह स्वयं पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। उनके निर्देशन में एसआई कमलेश कुमार गुप्ता, एसआई फूलचंद्र यादव, एसआई अंकित सिंह, हेड कांस्टेबल अरविंद यादव, कांस्टेबल देवेंद्र यादव, महेंद्र कुमार, शिव प्रताप, चंदन कुमार, विजय बहादुर, जितेंद्र यादव, शिव प्रकाश पाण्डेय सहित पूरी पुलिस टीम शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय रही।
विसर्जन यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से ओमप्रकाश वर्मा, राजू वर्मा, विकास मद्धेशिया, बिट्टू वर्मा, प्रदीप मद्धेशिया, दीपक वर्मा, शिवम मद्धेशिया, वीरू वर्मा, राज मद्धेशिया, अक्षय मद्धेशिया, विनय वर्मा, अनुराग, राजकुमार, सूरज मद्धेशिया, पंकज मद्धेशिया, बाशुकी मद्धेशिया, मल्लू नेता, राकेश मद्धेशिया, नितेश मद्धेशिया, ओमप्रकाश उर्फ गांधीजी, रमन तिवारी, राहुल मद्धेशिया, राजकुमार वर्मा, सुमित वर्मा, भोलू मद्धेशिया, गौरव मद्धेशिया, भाजपा नेता दीपक वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
माँ की झांकियों ने खींचा सबका ध्यान
शोभायात्रा के दौरान माँ के नौ रूपों की मनमोहक झांकियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं। झांसी की रानी की भूमिका में रोशनी मद्धेशिया ने सबका दिल जीत लिया। अन्य झांकियों में शामिल थीं –
मोहिनी मद्धेशिया (महागौरी)
दीपाली मद्धेशिया (कुष्मांडा)
परी वर्मा (ब्रह्मचारिणी)
मिठ्ठी मद्धेशिया (सिद्धिदात्री)
संध्या मद्धेशिया (काली माँ)
स्वीटी मद्धेशिया (शैलपुत्री)
मान्या मद्धेशिया (शंकरजी)
रुही मद्धेशिया (पार्वतीजी)
रिमझिम मद्धेशिया (राधाजी)
तान्या मद्धेशिया (कृष्णजी)
इन झांकियों ने भक्तों को भावविभोर कर दिया और नगरवासियों ने श्रद्धा के साथ माँ के दर्शन किए।
नौ दिनों से चल रहा माँ दुर्गा पूजन महोत्सव हवन, आरती और प्रसाद वितरण के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।