
बहराइच। दीपावली पर्व के मद्देनजर शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक आर. एस. रावत ने अपने सहकर्मियों और पीएसी जवानों के साथ नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में पेट्रोलिंग का अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस दल ने बेतरतीब खड़े रिक्शे और ठेले हटवाए तथा पैरलल रोड पर भी सुरक्षा दृष्टिकोण से गस्त की।
पेट्रोलिंग टीम ने सेंट्रल बैंक चौराहा, स्टेशन रोड, बजाजा मार्केट, आजाद रोड, मालगोदाम रोड सहित अन्य व्यस्त इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। टीम में एसआई धनजी सिंह, संजीव कुमार यादव, संतोष यादव, हे. का. अयोध्या प्रजापति, शमशेर अहमद, अभिषेकधर द्विवेदी, अजय राणा के साथ महिला कांस्टेबल प्रिया पांडेय और प्रियंका वर्मा शामिल रहीं।
प्रभारी निरीक्षक आर. एस. रावत ने कहा कि इस पेट्रोलिंग का उद्देश्य दीपावली के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। इसके अलावा, अभियान के तहत क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना या अपराध की संभावना को रोकने के लिए सतत निगरानी की जाएगी।