बैनई पैठ में भारतीय किसान यूनियन भानू की महापंचायत, भानु प्रताप सिंह ने भरी हुंकार

लोकेशन: आंवलखेड़ा (आगरा)
स्पेशल रिपोर्ट

बरहन क्षेत्र की बैनई पेंठ में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू) की ओर से विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने की। महापंचायत में किसानों की समस्याओं, पेंठ मलिक बृजेश चौधरी के साथ कथित धोखाधड़ी और उनके इकलौते पुत्र की हत्या का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।

✅ गोयल पर मुकदमा दर्ज हो, बृजेश चौधरी को न्याय मिले – भानू प्रताप सिंह

मंच से संबोधित करते हुए भानू प्रताप सिंह ने कहा कि किसान सम्मान और सुरक्षा के लिए संगठन हर कीमत पर संघर्ष करेगा। उन्होंने मांग उठाई कि मनोज गोयल पर मुकदमा दर्ज किया जाए और बृजेश चौधरी को न्याय दिलाया जाए।

✅ अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

महापंचायत में पहुंचे उप जिलाधिकारी एत्मादपुर सुमित सिंह और एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह को किसानों ने विस्तृत ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

✅ 4 जनवरी को अंतरराज्यीय महापंचायत का ऐलान

मंच से घोषणा की गई कि यदि दो महीने के अंदर समाधान नहीं किया गया तो
4 जनवरी को अंतरराज्यीय महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्न राज्यों से किसान संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके पदाधिकारी शामिल होंगे।

✅ बड़ी संख्या में किसान जुटे

महापंचायत में प्रमुख रूप से मौजूद रहे—

बच्चू सिंह चौहान (राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता)

महाराज सिंह चौहान (राष्ट्रीय संगठन मंत्री)

आयोजक एवं पेंठ मलिक बृजेश चौधरी

राष्ट्रीय सचिव बॉबी यादव

महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हाथरस शिखा सिसोदिया

जयवीर सिंह जादौन

हजारीलाल यादव

शीतल भदौरिया

विशाल परमार

अंशुमन ठाकुर (सिस्टम सुधार संगठन किसान प्रदेश अध्यक्ष)

चौधरी मानसिंह (पेंठ मलिक)

डॉ. महेश चौधरी (अपना दल एस आगरा मंडल अध्यक्ष)

किशन यादव

देवेंद्र चौधरी

महापंचायत में सैकड़ों किसान नेता और हजारों की संख्या में किसान मौजूद रहे।