
गाजियाबाद/ढाका। उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ी और कमिश्नरेट गाजियाबाद में तैनात महिला आरक्षी अनु को भारतीय महिला कबड्डी टीम (सीनियर) में चयनित किया गया है। उनका यह चयन 2nd Women Kabaddi World Cup 2025 (15–25 नवंबर 2025, ढाका, बांग्लादेश) के लिए हुआ है।
आरक्षी अनु की यह उपलब्धि न केवल उत्तर प्रदेश पुलिस, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की “कुशल खिलाड़ी योजना” के तहत चयनित अनु ने कड़ी मेहनत, अनुशासित प्रशिक्षण और उत्कृष्ट खेल-कौशल के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
प्रमुख उपलब्धि:
18 नवंबर 2025 को भारत बनाम थाईलैंड मुकाबले में भारतीय टीम ने 65–20 से शानदार जीत दर्ज की।
इस मुकाबले में आरक्षी अनु ने अपनी फुर्ती, तकनीक और प्रभावी खेल-कौशल से टीम को कई महत्वपूर्ण अंक दिलाए और जीत सुनिश्चित की।
उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण ने महिला आरक्षी अनु के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य, लगातार उन्नति और भारत की विजय यात्रा के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं।
आरक्षी अनु का यह अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रभावी प्रदर्शन प्रदेश की बेटियों और युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत के रूप में देखा जा रहा है।