कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा का जगह-जगह किया भव्य स्वागत

सूरतगंज, बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा (भुल्लन) के पदभार ग्रहण करने के बाद रामनगर–सूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा सबसे पहले लोधेश्वर महादेवा पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद लोधेश्वर में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया। हर-हर महादेव और जय श्रीराम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

रानीगंज स्थित अवध इंटरप्राइजेज के प्रबंधक श्याम गुप्ता, सूरतगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार वर्मा और मंडल महामंत्री राजीव शुक्ला (राजू) सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया। इसके उपरांत उन्होंने सूरतगंज स्थित श्री हनुमान मंदिर में बजरंगबली के दर्शन किए तथा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

जिलाध्यक्ष ने लालपुर करौता में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और हेतमापुर व कुड़वा बल्लोपुर स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर में पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी के साथ दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की। झंझरा चौराहे पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। लोधेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में गणेशपुर किन्नर गद्दी की मालकिन ललिता तिवारी ने अपने सहयोगियों के साथ माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर वे जनसेवा और संगठन विस्तार के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

इस मौके पर सूरतगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर हयाहरण, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि कुंवर आशीष सिंह, जिला पंचायत प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह रुद्र, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक शुक्ल, शैलेंद्र सिंह, महादेवा मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, बीडीसी ज्ञानू शुक्ल, मंडल उपाध्यक्ष सुनील वर्मा, विनय वर्मा, बजरंग दल जिला सहसंयोजक विनय वर्मा, वरिष्ठ नेता महेश तिवारी, अमित अवस्थी, दुर्गेश सिंह, अजय सिंह, श्रवण शुक्ल, संदीप यादव, रवि चौहान सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।