
कुशीनगर।फाजिलनगर क्षेत्र के सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर भव्य और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात छात्रों ने नृत्य और गीत प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ उनके संस्कारों के विकास में सहायक होते हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालयों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय ने इसे समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने वाला बताया।
समाजसेवी पं. अजय शुक्ला ने कहा कि बच्चों की प्रस्तुतियों में अनुशासन, मेहनत और रचनात्मकता स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जो उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत हैं। कार्यक्रम से पूर्व जानसन जी द्वारा विशेष प्रार्थना कर सभी के सुख-समृद्ध जीवन की कामना की गई।
इस अवसर पर रिटायर्ड आरटीओ अजय त्रिपाठी, टीएन राय, सेंट जोसेफ ग्रुप के डायरेक्टर एमसी मैथ्यू, सीओ पुन्नुस, सीओ जोश और प्रधानाचार्य जेसी जोश ने केक काटकर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। बच्चों ने सांता क्लॉज़ की वेशभूषा में उपस्थित अतिथियों को ट्रॉफी और मिठाइयाँ बांटते हुए प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन अजय उपाध्याय और मजिबुल्लाह राही ने किया, जबकि स्कूल के डायरेक्टर सीओ जोश ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजन शुक्ला, संगीताचार्य और कवि मनंजय तिवारी ‘निर्मल’, जनार्दन उपाध्याय, छेदी चौहान, प्रदीप सिंह, अमरनाथ पांडेय, भाजपा नेता चंद्र प्रकाश यादव ‘चमन’, राणा प्रताप सिंह, अनिल कुमार जायसवाल, मनीष तिवारी, देवेन्द्र ऊर्फ इंदु उपाध्याय, मधूसुदन तिवारी, पीपी मिश्रा, महंथ सुभाष चंद्र सिंह, साहित्यविद नंदा पाण्डेय, डॉ. संजय मिश्रा, अशोक कुमार राय, सुधाकर मणि त्रिपाठी, पीके पांडेय, उपेंद्र नाथ त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।