
गुमशुदा महिला सकुशल बरामद, परिजनों ने जताया आभार
फतेहाबाद। निबोहरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर लिया। महिला के पति मायाराम निवासी नगला दलेल, पिनाहट की तहरीर पर थाना निबोहरा में गुमशुदगी दर्ज की गई थी।
जानकारी के अनुसार, महिला अपने जीजा के यहां निबोहरा गांव आई थी, जहां से अचानक लापता हो गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खोजबीन शुरू की और रविवार को शाहबेद चौराहे से महिला को सकुशल बरामद कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार गौतम के निर्देशन में उप निरीक्षक ट्विंकल भाटी व उनकी टीम ने कार्रवाई की। महिला को बरामद करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जिन्होंने पुलिस की तत्परता और सफलता पर आभार व्यक्त किया।