नोएडा में इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक ने की आत्महत्या, 17वीं मंजिल से कूदकर दी जान

नोएडा। नोएडा से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के कार्यकारी निदेशक अजय गर्ग ने 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में अजय गर्ग ने अपनी जिंदगी से परेशान होने की बात लिखी है। हालांकि, उन्होंने किन कारणों से इतना बड़ा कदम उठाया, इसका स्पष्ट उल्लेख नोट में नहीं किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की पुष्टि कराई जा रही है और मृतक के परिजनों व सहयोगियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजहों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है