
फतेहपुर सीकरी। सोमवार को सीकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा–जयपुर हाईवे पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लाखन पुत्र श्यामलाल (55) निवासी नगर सीकरी चार हिस्सा के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक लाखन अल सुबह शौच के लिए जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए भरतपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।