गोण्डा में बोले योगी दंगा और गुंडा मुक्त यूपी में अब सब चंगा है

गोण्डा आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यालय के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम में पहुंचकर देवीपाटन मण्डल के चारों जिलों के 46,800 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किये।
इस दौरान उन्हों ने कार्यक्रम में मौजूद हजारों छात्र-छात्राओं समेत अन्य लोगों को अपने संबोधन में कहा कि,उनके मुख्यमंत्री बनने से पहले गोण्डा,बहराइच,बलरामपुर और श्रावस्ती देश और प्रदेश के सबसे गंदे शहरों में आता था लेकिन आज चमक रहा है।
इसी के साथ उन्होंने बहराइच के राजा सुहेलदेव के पराक्रम की चर्चा करते हुये कहा कि,विदेशी आक्रांताओं का वीरता के साथ मुकाबला किया।
उन्होने कहा कि,पहले प्रदेश का हर जिला माफिया के नाम से जाना जाता था,लेकिन अब माफिया मुक्त बन चुका है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि,उत्तर प्रदेश के युवाओं को अबतक साढ़े नौ लाख युवाओं को न्युक्तिपत्र दिये हैं।
ये न्युक्तिपत्र इतने हैं जितने सपा और बसपा की सरकारों ने नहीं दिये है।
इसी के साथ उन्होंने अन्य बातें भी कहीं।

मुख्य मंत्री योगी के आगमन को देखते हुये शहर समेत आयोजन स्थल छावनी में तब्दील रही ।चप्पे-चप्पे पर पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की तैनाती रही।
देवीपाटन मण्डल कमीश्नर दुर्गाशक्ति नागपाल डीआईजी अशोक कुमार समेत डीएम व एसपी सुरक्षा व्यवस्था की टोह लेते रहे।
कार्यक्रम देवीपाटन मण्डल के अधिकांश जनप्रतिनिधि शामिल रहे।