
अमेठी। रंगों के पर्व होली के उपलक्ष्य में अमेठी में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया और बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लेकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने पारंपरिक लोकगीत, होली गीत और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिन पर उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद लिया। पूरे परिसर में रंग, गुलाल और उत्साह का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंदों की मदद भी की। उन्होंने इस्माइलपुर निवासी कुसुम देवी को 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की, वहीं भादर निवासी विटटन देवी को इलाज के लिए 20,000 रुपये की सहायता राशि देकर सहयोग किया।

राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना हम सभी की जिम्मेदारी है और ऐसे प्रयास लगातार किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का काम करते हैं। समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।