
लखनऊ, 12 और 13 मार्च को Lucknow के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ शहर में बने ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन भी करेंगे।
जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्री 12 मार्च को रात 8 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वह एक पारिवारिक वैवाहिक समारोह में शामिल होंगे और इसके बाद 5-ए कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे।
13 मार्च को रक्षा मंत्री दिन की शुरुआत सीएमएस गोल्फ सिटी शाखा के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेकर करेंगे। इसके बाद वह राजाजीपुरम में विधायक योगेश शुक्ला के आवास पर भी जाएंगे।
दोपहर बाद शाम 4:30 बजे समतामूलक चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में Yogi Adityanath भी मौजूद रहेंगे। उद्घाटन के बाद समतामूलक चौराहे से डालीगंज पुल तक ग्रीन कॉरिडोर का अवलोकन किया जाएगा तथा इससे जुड़े कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
दौरे के दौरान शाम 5 बजे हसनगंज स्थित झूलेलाल वाटिका में आयोजित जनसभा को भी रक्षा मंत्री संबोधित करेंगे। कार्यक्रमों के समापन के बाद वह शाम 6:20 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।