
अयोध्या। रामनवमी के पावन अवसर पर अयोध्या में आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। देशभर से लाखों श्रद्धालु प्रभु भगवान राम के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। रामनगरी भक्ति, उत्साह और श्रद्धा के रंग में रंगी नजर आ रही है।
श्रद्धालु अलग-अलग रूपों में अपनी भक्ति प्रकट कर रहे हैं। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से एक राम भक्त परिवार अयोध्या पहुंचा, जो अपने साथ रामलला के लिए विशेष रूप से खिलौने लेकर आया। बाल स्वरूप में विराजमान रामलला को खिलौने भेंट करने की यह अनोखी परंपरा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
भक्तों का मानना है कि यह भेंट उनके प्रेम, स्नेह और समर्पण का प्रतीक है। रामनगरी में जगह-जगह भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और दान-पुण्य के आयोजन हो रहे हैं। कई श्रद्धालु अपने-अपने अनोखे तरीकों से भगवान राम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त कर रहे हैं।
रामनवमी के इस पावन पर्व पर अयोध्या में भक्ति, उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।