
लखनऊ। हरदोई में सार्वजनिक सभा के दौरान सपा नेता यदुनंदन द्वारा कथित रूप से भगवान श्रीराम की माता को लेकर की गई अशोभनीय टिप्पणी के बाद विवाद गहरा गया है।

मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार विरोध देखने को मिल रहा है।

विवाद बढ़ने के साथ ही विभिन्न स्थानों पर सपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। राजधानी लखनऊ में अखिल भारत हिन्दू महासभा ने इस मामले में कड़ा विरोध जताया है।
महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने कोतवाली हजरतगंज में तहरीर देकर सपा नेता के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी समाज में असामाजिकता को बढ़ावा देती है और ऐसे नेताओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।