नया उत्तर प्रदेश’ की नई उड़ान: जेवर एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन


उत्तर प्रदेश। ‘नया उत्तर प्रदेश’ आज प्रगति की नई उड़ान भरते हुए यह संदेश दे रहा है कि मजबूत संकल्प, अडिग साहस और अटल आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं रहता। इसी संकल्प का साकार रूप है नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जिसके प्रथम चरण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा से संपन्न हुआ।
इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं केंद्रीय मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह विश्वस्तरीय एयरपोर्ट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही निवेश, व्यापार और औद्योगिक विकास को गति देते हुए लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना को साकार रूप देने में योगदान देने वाले अन्नदाता किसानों और सभी संबंधित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही प्रदेशवासियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी गई।