
लखनऊ, 25 अप्रैल। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. Hemwati Nandan Bahuguna की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए योजना भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बहुगुणा जी भारतीय राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ थे, जिनका जीवन और कार्य आज भी प्रेरणा देते हैं।मुख्यमंत्री ने बताया कि बहुगुणा जी का जन्म 25 अप्रैल 1919 को तत्कालीन उत्तर प्रदेश (वर्तमान Uttarakhand) के पौड़ी गढ़वाल जनपद में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा के बाद वे उच्च शिक्षा के लिए Prayagraj पहुंचे। वर्ष 1942 से 1946 के बीच Mahatma Gandhi के आह्वान पर चले Quit India Movement में उन्होंने सक्रिय भागीदारी की, जिसके चलते उन्हें ब्रिटिश शासन द्वारा जेल भी भेजा गया।1952 में पहली बार बने विधायक, कई महत्वपूर्ण पदों पर दी सेवाएंसीएम योगी ने कहा कि बहुगुणा जी University of Allahabad के प्रखर छात्र नेता रहे और स्वतंत्रता आंदोलन में निरंतर सक्रिय रहे। आजादी के बाद 1952 के पहले आम चुनाव में वे उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए। इसके बाद उन्होंने प्रदेश सरकार में विभिन्न विभागों के मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में उल्लेखनीय कार्य किया।देशसेवा का जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणामुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर बहुगुणा जी का स्पष्ट विजन था, जिसकी झलक आज भी देखने को मिलती है। उन्होंने केंद्र सरकार में भी विभिन्न मंत्रालयों में अपनी सेवाएं दीं। उनका लंबा सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र के प्रति समर्पण वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री Brajesh Pathak, महापौर Sushma Kharkwal, विधायक Neeraj Bora, अमरेश कुमार, विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल, रामचंद्र प्रधान सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।