अनुदेशकों को मिला सम्मान, दोगुना हुआ मानदेय

उत्थान ऑडिटोरियम में भव्य समारोह, मुख्यमंत्री के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण



बहराइच। प्रदेश सरकार द्वारा अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी किए जाने के बाद शनिवार को कपूरथला परिसर स्थित उत्थान ऑडिटोरियम में भव्य अनुदेशक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे सैकड़ों अनुदेशकों का सम्मान किया गया। पूरे समारोह के दौरान उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।
प्रदेश सरकार ने अनुदेशकों का मानदेय 9 हजार रुपये से बढ़ाकर 17 हजार रुपये किए जाने की घोषणा की है। इसी उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री Yogi Adityanath, उप मुख्यमंत्री Brajesh Pathak तथा बेसिक शिक्षा मंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। उपस्थित शिक्षकों और अनुदेशकों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को उत्साहपूर्वक सुना।
मुख्य अतिथि सांसद Anand Gaud ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और शिक्षकों के सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मानदेय वृद्धि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अनुदेशकों की सेवाओं के प्रति सरकार की सम्मान भावना का प्रतीक है। सांसद ने अनुदेशकों से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में पूरी निष्ठा से योगदान देने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि विधायक पयागपुर Subhash Tripathi ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार ऐतिहासिक फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि अनुदेशकों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
समारोह में जिले के करीब 300 अनुदेशकों को सम्मानित किया गया। प्रत्येक विकासखंड से चयनित प्रतिनिधि अनुदेशकों को प्रतीक स्वरूप डेमो चेक प्रदान किए गए। अधिकारियों ने कहा कि बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने में अनुदेशकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में अनुदेशक मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान सम्मान और आत्मगौरव का वातावरण बना रहा।