मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर ससंघ का मंगल प्रवेश 23 मई को

मुनि श्री से भेंट करता प्रतिनिधि मंडल

श्री महावीर जिनालय विसातखाना के तत्वाधान में महामंत्री नरेश चंद्र जैन के नेतृत्व में एक अल्प प्रतिनिधि मंडल ने श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर घिरोर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर ससंघ से मुलाकात कर मैनपुरी प्रवास हेतु निवेदन स्वरूप श्रीफल अर्पित करने वालों में महामंत्री नरेश चंद्र,उमेश चंद जैन एडवोकेट,आदेश जैन,संजय जैन संसारपुर,राजीव जैन कटरा,गौरव जैन पंजाबी कॉलोनी,रोमन जैन,खुशबू जैन,नेहा जैन,प्रवीन जैन बबलू आदि शामिल रहे। तत्पश्चात उपाध्याय श्री ने मैनपुरी आगमन की अपनी स्वीकृति प्रदान करते हुए कहा कि 21 मई को श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर,घिरोर के शिलान्यास के उपरांत मैनपुरी के लिए बिहार करेंगे। महामंत्री ने अपील की है कि घिरोर के कार्यक्रम में शामिल होने एवं मैनपुरी प्रवास हेतु मैनपुरी जैन समाज द्वारा श्रीफल भेंट करने हेतु एक बस निशुल्क उपवन मंदिर से 21 मई को प्रातः 9 बजे प्रस्थान करेगी।