
कानपुर। कानपुर शहर में 9 जून से 15 जून 2026 तक श्रीमद्भागवत कथामृत (जगन्नाथ संस्कृति), भविष्य मालिका पुराण एवं विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आध्यात्मिक एवं जनजागरण कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक नीलशा मैरिज लॉन, 406 कोयला नगर, कानपुर में आयोजित होगा। आयोजन का उद्देश्य मानव कल्याण, आध्यात्मिक जागरूकता तथा भविष्य मालिका में वर्णित महत्वपूर्ण संकेतों और संदेशों को जनसामान्य तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में कथावाचन एवं विशेष प्रवचन जगन्नाथ संस्कृति के विशारद विद्वान परम पूज्य पंडित डॉ. काशीनाथ मिश्र जी द्वारा किया जाएगा।
आने वाली चुनौतियों पर मिलेगा मार्गदर्शन
कथा के दौरान भविष्य मालिका के गूढ़ रहस्यों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। साथ ही वर्तमान समय की चुनौतियों, पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक सुरक्षा और आध्यात्मिक उन्नति से जुड़े विषयों पर भी प्रकाश डाला जाएगा। पंडित डॉ. काशीनाथ मिश्र श्रद्धालुओं को जीवन में आने वाली संभावित कठिनाइयों का सामना करने के लिए सरल, प्रभावी और व्यावहारिक उपायों की जानकारी देंगे, जिससे परिवार और समाज को सुरक्षित एवं सशक्त बनाया जा सके।
श्रद्धालुओं से सपरिवार सहभागिता की अपील
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से इस विशेष आयोजन में सपरिवार उपस्थित होने की अपील की है। उनका कहना है कि यह कार्यक्रम केवल धार्मिक कथा तक सीमित नहीं है, बल्कि ज्ञान, जागरूकता, आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक मार्गदर्शन का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। श्रद्धालु इस अवसर पर कथा श्रवण, विष्णु महायज्ञ एवं आध्यात्मिक चिंतन के माध्यम से जीवन को नई दिशा देने वाला अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।