विधायक सुरेन्द्र चौरसिया के प्रयासों से भटनी को मिली बिजली विकास की बड़ी सौगात

जनता की मांग हुई पूरी भटनी में विद्युत सुधार कार्यों को मिली मंजूरी

भटनी, देवरिया। रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुरेन्द्र चौरसिया के सतत प्रयासों और जनसमस्याओं के प्रति उनकी गंभीर पहल का परिणाम है कि भटनी नगर पंचायत को विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण की बड़ी सौगात मिली है। विद्युत विभाग द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि एवं अतिरिक्त ट्रांसफार्मरों की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की गई है। जिससे हजारों उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। नगर क्षेत्र में लंबे समय से लो-वोल्टेज, ओवरलोडिंग तथा बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या बनी हुई थी। इस समस्या को विधायक सुरेन्द्र चौरसिया ने गंभीरता से लेते हुए शासन एवं विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों के समक्ष लगातार उठाया। उनके प्रयासों के फलस्वरूप भटनी नगर पंचायत के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को विद्युत सुदृढ़ीकरण योजना में शामिल किया गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि विधायक सुरेन्द्र चौरसिया हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और उनके समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। क्षेत्र में सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास में उनकी सक्रिय भूमिका लगातार दिखाई दे रही है। विद्युत व्यवस्था में यह सुधार नगर पंचायत के विकास को नई गति देने वाला साबित होगा। स्वीकृत योजना के अंतर्गत हरिकीर्तन मोहल्ला, नूरीगंज, सुभाष विद्यालय वार्ड नंबर-02, नकहनी चौराहा तथा भटनी अस्पताल के निकट ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। कई स्थानों पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे, जिससे ओवरलोडिंग की समस्या दूर होगी और उपभोक्ताओं को पर्याप्त वोल्टेज के साथ निर्बाध बिजली मिल सकेगी। भटनी नगर पंचायत में स्वीकृत विद्युत कार्य हरिकीर्तन मोहल्ला,250 केवीए से 400 केवीए तथा अतिरिक्त 100 केवीए ट्रांसफार्मर,नूरीगंज 250 केवीए से 400 केवीए तथा अतिरिक्त 100 केवीए ट्रांसफार्मर,सुभाष विद्यालय वार्ड नंबर-02 100 केवीए से 250 केवीए ट्रांसफार्मर नकहनी चौराहा 250 केवीए से 400 केवीए तथा अतिरिक्त 100 केवीए ट्रांसफार्मर,भटनी अस्पताल के निकट 63 केवीए से 100 केवीए ट्रांसफार्मर इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद भटनी नगर पंचायत की विद्युत व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत होगी तथा नगरवासियों को लो-वोल्टेज और बिजली बाधित होने जैसी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी।