समाधान दिवस में पहुंचे 18 मामले, दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण

समाधान दिवस में पहुंचे 18 मामले, दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण
लार /देवरिया।
शनिवार को लार थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनने के लिए अधिकारियों ने जन शिकायतों का निस्तारण किया। इस दौरान कुल 18 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 4 मामले पुलिस विभाग तथा 14 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे।
अधिकारियों द्वारा शिकायतों की सुनवाई करते हुए राजस्व विभाग से जुड़े 2 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि अन्य मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस के अवसर पर नायब तहसीलदार रविन्द्र सिंह, थाना निरीक्षक राकेश सिंह, उपनिरीक्षक कमलेश यादव, उपनिरीक्षक परवेज आलम, उपनिरीक्षक नन्दकुमार यादव, उपनिरीक्षक राममूरत, कानूनगो, हल्का लेखपाल सहित बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।