सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने किया क्षेत्रीय दौरा

भाटपार रानी,देवरिया। सलेमपुर के सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने शनिवार को क्षेत्रीय दौरा किया इस दौरान सपा भाटपार रानी के कोषाध्यक्ष डॉ० टीवी सिंह के बिमार होने पर घाटी बाजार में उनके क्लीनिक पर पहुंचकर मुलाकात कर कुशल क्षेम पूछा।
क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान सपा सांसद ने भाटपार रानी क्षेत्र के एकला आम, घाटी, मोतीपुर भुआल सहित तमाम जगहों का दौरा कर जनता की समस्याओं की जानकारी ली तथा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में काफी अंतर है। आज देश और प्रदेश की जनता बढ़ती मंहगाई से परेशान हैं गैस, डीजल, पेट्रोल की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है। ग्राम प्रहरियों (चौकीदार) के मानदेय में वृद्धि नहीं होने से वह भुखमरी के कगार पर है। सिर्फ 1500 रूपये प्रतिमाह पर सभी थाने पर ग्राम प्रहरी अपनी सजगता से कार्य में जुटे रहते है फिर भी सरकार उनके मानदेय में वृद्धि नहीं कर रही है। बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी से आम जनमानस परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। कानून व्यवस्था का राज़ होगा। सभी वर्गों और नौजवानों को रोजगार मिलेगा।
इस दौरान महेन्द्र प्रसाद गोड़, रामबली यादव,विजय यादव,रुदल त्यागी,विकास पासवान,शिव शंकर यादव,विशुनदेव राजभर,दीनानाथ यादव,गीता कुशवाहा,गोविन्द शर्मा,रामनाथ प्रसाद,मोतीलाल यादव,बड़ेलाल यादव आदि उपस्थित थे।