जीएलए विश्वविद्यालय में पौधारोपण करते भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर वाष्र्णेय एवं अन्य

वृक्ष ही प्रत्येक जीव का जीवन है, कमल किशोर


कोसीकला, पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण महा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर वाष्र्णेय ने जीएलए विश्वविद्यालय में पौधारोपण कर उसे जीवंत रखने का संकल्प लिया इस दौरान उन्होंने कहा कि वृक्ष हमको जीवन देते हैं हमारा कर्तव्य बनता है कि हम धारा को हरा भरा रखने के लिए एवं जीव के जीवन के लिए वृक्ष लगाए और उसका संरक्षण करें पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लेते हुए पौधा रोपण किया उन्होंने कहा कि छायादार वृक्षों को प्राथमिकता दे जिससे कि विश्वविद्यालय और हरा भरा नजर आए पौधा रोपण से पर्यावरण की शुद्धि होती है और जीवन जीने के लिए पौधा हमको आक्सीजन प्रदान करते हैं इसलिए हमको वृक्षारोपण कर पौधों का संरक्षण भी करना चाहिए