
लखनऊ। पूर्वी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के चुनाव रविवार, 26 जुलाई 2026 को वाराणसी में शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति के वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया का संचालन पर्यवेक्षक के रूप में फरीदाबाद से आए श्री ओमप्रकाश पंसारी एवं चुनाव अधिकारी श्री गोविंद बजाज (वाराणसी) की देखरेख में हुआ। चुनाव संचालन में श्री देवकीनंदन मालपानी ने भी पर्यवेक्षक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
चुनाव में श्री नंदकिशोर झंबर (वाराणसी) को निर्विरोध अध्यक्ष, श्री विनम्र महेश्वरी (लखनऊ) को मंत्री तथा श्री संजय बजाज (प्रयागराज) को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
उपाध्यक्ष पद पर श्री रविंद्र गांधी (ट्रांस गोमती, लखनऊ), श्री शिवकुमार मूंदड़ा (मिर्जापुर) एवं श्री कृष्ण कुमार (वाराणसी) निर्वाचित हुए। संगठन मंत्री के रूप में श्री विकास माहेश्वरी (ट्रांस गोमती, लखनऊ) को जिम्मेदारी सौंपी गई। संयुक्त मंत्री पद पर श्री निखिल बल्दुआ (लखनऊ) तथा श्री निखिल कबरा (भदोही) निर्वाचित हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोकेंद्र कारवा ने माहेश्वरी महासभा एवं कोठारी बंधु शौर्य ट्रस्ट के माध्यम से समाजहित में संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। वहीं, माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के मनीष पुजारी ने ट्रस्ट की सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
इसी अवसर पर विनोद महेश्वरी (लखनऊ) को पूर्वी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा का मीडिया प्रभारी एवं कार्यसमिति सदस्य निर्विरोध चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समाज के वरिष्ठजनों ने स्वागत करते हुए उनसे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।