
कोसीकलां। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भाजपा ओबीसी मोर्चा, ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अमर सिंह पौनिया ने आत्मीय भेंट कर संगठनात्मक विषयों एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की।
मुलाकात के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने तथा आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्य करने को लेकर विचार-विमर्श हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठन की वर्तमान गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं को निरंतर जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना चाहिए और जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
संवाद के दौरान बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई।
डॉ. अमर सिंह पौनिया ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से हुई यह आत्मीय मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी रही। उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। संगठन की नीतियों एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।
मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।