लखनऊ। चौक स्थित सुरंगी टोला समिति की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। शनिवार को प्रातः साढ़े नौ बजे आयोजित झंडारोहण कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद अनुराग मिश्रा के सान्निध्य में तिरंगा फहराया गया।

इस अवसर पर विष्णु अग्रवाल एवं कैलाश चंद जैन सराफ, वरिष्ठ सराफा व्यवसायी एवं अध्यक्ष, चौक सराफा एसोसिएशन ने क्षेत्रीय पार्षद अनुराग मिश्रा के साथ संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। झंडारोहण के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद अनुराग मिश्रा ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना भी सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने नागरिकों से राष्ट्रहित और जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

समारोह में प्रमुख रूप से आलोक जैन, वीरू तांगड़ी, अनिल गुप्ता, ओम दीक्षित, टॉनी टंडन, अनुज शर्मा सहित समिति के अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में सिद्धार्थ जैन की भी विशेष रूप से उपस्थिति रही।