मिशन शक्ति 6.0 के तहत बटेश्वर मंदिर परिसर में महिलाओं को किया जागरूक, साड़ी-मिष्ठान और फल वितरित

बटेश्वर (आगरा)। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के अंतर्गत बटेश्वर मंदिर परिसर में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) महोदय ने उपस्थित महिलाओं को साड़ी, मिष्ठान एवं फलों का वितरण किया।
इस अवसर पर महिलाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, महिला संबंधी अपराधों और साइबर अपराध से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।साथ ही किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस से सहायता लेने की अपील की गई। महिलाओं को वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 और आपातकालीन सेवा 112 के बारे में बताया गया और निडर होकर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान चौकी इंचार्ज बटेश्वर अनुज नागर अपनी समस्त पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।