अंतरिक्ष से आई टोक्यो ओलंपिक्स की जगमग तस्वीर

नासा ने साझा की तस्वीर

नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे टोक्यो ओलंपिक्स 2020 जारी है। जिसमें कई खिलाड़ी अपने सपनो को आकार देने के लिए अपने देश के नाम पदक ला रहे है और बेहद व्यवस्थित ढंग से चल रहे इस ओलंपिक्स की तस्वीर अब अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन, नासा ने भी साझा की है। जिसमें अंतरिक्ष से ली गई इस तस्वीर में रात में जगमगाते हुए शहर टोक्यो दिख रहा है। जहां जहां खेलों का 32वां संस्करण आयोजित हुआ है।

इंस्टाग्राम में साझा की तस्वीर

नासा ने इस बेहद खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि ओलम्पिक खेल, रात को जगमगाते हैं। ओलंपिक्स के जादू से जगमगाता है टोक्यो।

शेन किम्ब्रो ने कैद की तस्वीर

नासा की पोस्ट के मुताबिक, फोटो को अंतरिक्ष यात्री शेन किम्ब्रू ने खींचा था। वह वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में नासा स्पेसएक्स क्रू -2 मिशन के कमांडर हैं।