उत्तम नगर में नाबालिक के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने किया मामला दर्ज

अमर भारती : दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यहां 14 साल की एक नाबालिग लड़की जब बाहर से सब्जी लेकर घर लौट रही थी। तभी उसके पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने उसके साथ बदसलूकी की। आरोपी का नाम इमरान बताया जा रहा है।

नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की खबर जैसे ही इलाके के लोगों को मिली उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी और पुलिस को इक्तलाह कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी काफी समय से पीड़ित बच्ची को परेशान कर रहा था। सोमवार रात को आरोपी इमरान ने हद ही पार कर दी।  पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ FIR  दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट – अभिनया गोयल

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-