बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बिगड़ी तबीयत

सीने में दर्द की वजह से उन्हें अस्पताल में कराया भर्ती

नई दिल्ली। बॉलीवुड के फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप की रविवार को तबीयत खराब हो गई थी। सीने में हुए दर्द के कारण उन्हें मुम्बई के हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था। अस्पताल में हुई जांच के बाद रिपोर्ट में आया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है, जिसके बाद डॉक्टर ने उनकी एंजियोप्लास्टी की है।आपको बता दें कि अब अनुराग कश्यप की हालत में थोड़ा सुधार है। वह धीरे धीरे रिकवर कर रहे हैं।

सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा

ईटाइम्स में प्रकाशित हुई खबर के मुताबिक अनुराग कश्यप को सीने में दर्द और शरीर में थोड़ी दिक्कत महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्होंने आपने चेकअप कराएं। अनुराग कश्यप द्वारा बताई गई परेशानियों के मुताबिक डॉक्टर ने तुरंत ही उनकी एंजियोप्लास्टी की। जिसके बाद रिपोर्ट से बता चला कि उनकी हार्ट में ब्लॉकेज हैं। जिसके बाद उन्हें तुरन्त ही सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया।

एक हफ्ते तक का आराम

अनुराग कश्यप के प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल अनुराग की सर्जरी हो रही है और वे पहले से काफी सही हैं और धीरे-धीरे उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। बता दें कि डॉक्टर्स ने उन्हें एक हफ्ते तक आराम करने के लिए कहा है। उसके बाद ही अनुराग अपने काम पर वापसी कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *