सपा और भाजपा के कड़े मुकाबले के बीच शिक्षक स्नातक चुनाव संपन्न

रामनगर बाराबंकी।शिक्षक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान कड़े सुरक्षा प्रबंधो के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया मतदान का प्रतिशत बहुत ही कम रहा। मतदान केंद्र यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर पर मतदान के लिए पांच बूथ बनाए गए थे। जिसमें चार स्नातक के तथा एक शिक्षक का बूथ था। जहां पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। स्नातक क्षेत्र के 3212 मतदाताओ में से 1165 लोगों ने मतदान में प्रतिभाग किया। मतदान का प्रतिशत 36.27 प्रतिशत ही रहा। शिक्षक निर्वाचन में 224 मतदाताओ मे से 128 ने अपने मत का इस्तेमाल किया मतदान का प्रतिशत 57.14 प्रतिशत रहा। सुबह 8 बजे से शुरू हुए मतदान में भाजपा के छुट भैया नेताओं से लेकर शीर्ष तक के नेताओं ने पूरा जोर लगाया। भाजपा के अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत सदस्य विधान परिषद अंगद सिंह पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी नगर पंचायत रामनगर के अध्यक्ष रामसरण पाठक पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी भाजपा नेता व समाजसेवी के पी तिवारी सिद्धार्थ अवस्थी प्रमोद तिवारी सुधीर सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनगर विनय कुमार मिश्रा महादेवा मंडल अध्यक्ष अमित सिंह अमित अवस्थी पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह राजेश अवस्थी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मतदान शुरू होने से लेकर मतदान खत्म होने तक मौके पर डटे रहे। वही सपा प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व मंत्री राकेश वर्मा अरविंद सिंह गोप सहित जिले व ब्लॉक के तमाम नेता पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। उप जिलाधिकारी आकांक्षा गुप्ता पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत मतदान स्थल पर जाकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद मतदान अधिकारियों तथा सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। तहसीलदार विपुल कुमार सिंह कोतवाल अरुण प्रताप सिंह इंस्पेक्टर राज बहादुर सरोज उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र व उनके सहयोगी पुलिसकर्मियों ने मतदान संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।