दिल्ली में भाजपा ने शुरू की नि:शुल्क तीर्थ यात्रा

5 लोग, लोग खड़े हैं, बाहर और वह टेक्स्ट जिसमें 'TOURIST MaA 2527 भारतीय जनता पार्टी, दिल्लीप्रदेश मंडावली मंडल अध्यक्ष कैलाशयादव द्वारा फ्री तीर्थ यात्रा सेवा 9718718083, 18083, 87049718 सौजन्य से T2527' लिखा है की फ़ोटो हो सकती है

नई दिल्ली। दिल्ली वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल दिल्ली भाजपा ने निशुल्क तीर्थ यात्रा की शुरूआत की है। जिसके तहत हर महीने के आखिरी हफ्ते में कुछ यात्रियों को मुफ्त में तीर्थ यात्रा करवाई जाएगाी। भाजपा दिल्ली प्रदेश के संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने मंडावली मंडल के अध्यक्ष कैलाश यादव द्वारा निशुल्क तीर्थ यात्रा के लिए बस को हरी झंडी दिखा दी गई है।

भाजपा के कार्यकर्ता अपने पैसे से लोगों को करा रहे है यात्रा

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता हर मंडल में प्रत्येक महीने ये निःशुल्क यात्रा का कार्यक्रम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने क्हा कि भाजपा हित्तुत्व के तीर्थस्थल को प्रदेश की जनता से दर्शन करवाने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि दिल्ली सरकार दिल्ली के फंड से तीर्थ यात्रा करवाने में भी भेदभाव करती आई है। उन्होंने ये भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने पैसे से लोगों को यात्रा करा रहे हैं जो कि एक उत्तम कार्य है। इस अवसर पर उन्होंने मंडावली भाजपा के अध्यक्ष कैलाश यादव को बधाई दी।

महीने के आखिरी सप्ताह को जाएगी बस

वहीं इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख मंजू यादव एवं जिला महामंत्री करण कुमार, पटपड़गंज मंडल के विधानसभा के प्रभारी शशिधरण, जिला उपाध्यक्ष अजय गुप्ता क्षेत्र की निगम पार्षद शशि चांदना, मंडल प्रभारी एवं पूर्व निगम पार्षद तेजपाल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम कुमार शर्मा, मंडल के महामंत्री मदन मोहन सिंह सियाराम मंडल, बंटी गुप्ता, नीलम झा एवं मंडल के अन्य पदाधिकारी तीर्थ यात्रा में जाने वाले सभी तीर्थयात्री उपस्थित हुए। तीर्थ यात्रा के लिए बस हर महीने के आखिरी सप्ताह में जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *