गांधी भवन में मनाई गई ग्रामीण पत्रकार एसो. के संस्थापक की पुण्यतिथि

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी की 38वी पुण्यतिथि…

अनाज से हुआ हनुमान जी का श्रृंगार, की गई राष्ट्र में धन-धान्य की मंगलकामना

ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार को लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में गेहूँ, जौ, चना,…

सीतापुर वन विभाग की बड़ी सफलता: लहरपुर क्षेत्र से बाघ को पकड़ा गया, ऑपरेशन टाइगर सफल

लहरपुर (सीतापुर):लहरपुर क्षेत्र में बीते कुछ महीनों से दहशत का कारण बना बाघ आखिरकार सोमवार सुबह…

पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में महारानी अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों पर हुआ मंथन!

बरखेड़ा (पीलीभीत)। 128 विधानसभा क्षेत्र बरखेड़ा में सोमवार को “पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान” के अंतर्गत ‘पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बरेली के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में महारानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं प्रणाम कर विधिवत रूप से किया गया।

सम्मेलन में महारानी अहिल्याबाई होलकर के संघर्षपूर्ण जीवन, समाज सुधार के कार्यों, नारी उत्थान के प्रयासों तथा उनके प्रेरणादायक आदर्शों पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के निर्माण और राष्ट्रीय सशक्तिकरण में आम जनमानस की भागीदारी को आवश्यक बताया।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर एवं बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने महारानी अहिल्याबाई के जीवन आदर्शों को वर्तमान समय की सामाजिक चुनौतियों से जोड़ते हुए सभी को विस्तार से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार सरकार गांव, गरीब, किसान और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में बरखेड़ा मंडल अध्यक्ष प्यारे लाल कश्यप, मरौरी मंडल अध्यक्ष महेश लोधी, गजरौला मंडल अध्यक्ष कपिल सिंह, विधानसभा संयोजक सत्यपाल वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गांव को शहर से जोड़ेगा नया मार्ग, डीह बाबा मंदिर तक पहुंचेगी पक्की सड़क

खुटहन (जौनपुर):गभिरन मंडल के गुरैनी-सुम्बुलपुर मार्ग से होकर रूधौली, मारूखपुर, डीह बाबा नौली फायर स्टेशन तक…

नहर पार करते समय बहा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर और पुलिस

पलियाकलां (खीरी), बांकेगंज:थाना मैलानी क्षेत्र के ग्राम अन्नापुर निवासी एक युवक सोमवार को खीरी ब्रांच नहर…

प्रतापपुर गांव में चोरों का कहर: दो घरों से पांच लाख की चोरी, तीन में रहे नाकाम

लखीमपुर खीरी (नीमगांव)। थाना क्षेत्र नीमगांव के प्रतापपुर गांव में चोरों ने रविवार की रात पुलिस…

एकेटीयू से लखनऊ विश्वविद्यालय तक मेट्रो चलाने की मांग, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

लखनऊ। लखनऊ जनविकास महासभा द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे गए पत्र में जानकीपुरम विस्तार स्थित…

ललितपुर में विकास कार्य निरीक्षण के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 15 से अधिक अधिकारी अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर विशेष सचिव (रेशम विभाग) सुनील वर्मा ललितपुर जिले के एक…

जहाँ न पहुंचे सरकार, वहाँ पहुंचे सेवा का संकल्प”सेमरी गांव के पुरुषोत्तम तिवारी ने अकेले दम पर रच दिया आस्था और सेवा का इतिहास

टिकैतनगर (बाराबंकी):सच्ची श्रद्धा, अडिग संकल्प और निःस्वार्थ सेवा यदि एक व्यक्ति में एक साथ मिल जाए…