
लखनऊ। कैसरबाग स्थित अवध डिपो परिसर के श्री सिद्ध कल्याणेश्वर महादेव मंदिर के 49वें स्थापना दिवस एवं कजली तीज के अवसर पर सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया।
स्थापना दिवस के अवसर पर नागा अखाड़ा, संन्यासी अखाड़ा समेत विभिन्न अखाड़ों के साधु-संत भी मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं और संतों की मौजूदगी रही। स्थानीय लोगों के साथ अधिवक्ताओं और बड़ी संख्या में रोडवेज कर्मचारियों ने भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर प्रबंध समिति की ओर से भंडारे में शामिल साधु-संतों को दान-दक्षिणा देकर विदा किया गया। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।
भंडारे से पहले नगर निगम के जोनल सेनेटरी ऑफिसर कुलदीपक सिंह और सुपरवाइजर रमन के निर्देशन में कार्यशाला में बने मंदिर परिसर समेत आसपास के इलाके में साफ-सफाई कराई गई। परिसर के आसपास चूना भी डलवाया गया। वहीं, जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता उत्कर्ष राय की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था के लिए पानी का टैंकर उपलब्ध कराया गया।
मंदिर समिति ने भंडारे के आयोजन में विशेष सहयोग के लिए रोडवेज कर्मचारी संघ कैसरबाग के अध्यक्ष आमिर जावेद और केबी रजनीश का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर मंदिर समिति के प्रबंधक एसएन सिंह (सेवानिवृत्त फीजियोथेरेपिस्ट), अध्यक्ष राकेश दीक्षित, मंत्री आशीष पाण्डेय, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, संगठन मंत्री सुनील तिवारी, मंदिर के पुजारी दयालु महाराज, जेपी सिंह, एडवोकेट आरएस दीक्षित, समाजसेवी तुषार साहू, बलदेव यादव, यमुना शंकर दीक्षित, सुरेंद्र सिंह, मनमोहन पांडेय, आरसी त्रिवेदी, बिल्लू पाठक, अजय उपाध्याय समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
मंदिर के 49वें स्थापना दिवस पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा।